प्रदेश यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष का साहिबगंज में स्वागत,समाज की एकजुटता पर जोर
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- साहिबगंज। झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष के शनिवार को यहां पहुंचने पर यादव महासभा के जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में अयोध्या धाम में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर समाज के संगठनात्मक विस्तार,सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि विजय घोष के आगमन से समाज के लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यादव समाज को संगठित करते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महासभा लगातार प्रयासरत है। विजय घोष ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकता और संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.