रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- दिनेशपुर, संवाददाता। कालीनगर निवासी संस्कार पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा तानिया सती ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 20वां स्थान हासिल किया है। विद्यालय में छात्रा को सम्मानित किया गया। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद तानिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उसने बताया कि उसका सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनने का है, जिसके लिए वह निरंतर मेहनत करती रहेगी। तानिया के पिता कैलाश चंद्र सती सिडकुल में टाटा वेंडर के तहत कार्यरत हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी कैलाश चंद्र सती वर्तमान में अपने परिवार के साथ कालीनगर में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- किच्छा के विक्रम ने हाईस्कूल में प्राप्त की 21वीं रैंक उन्होंने बताया कि तानिया बचपन से ही पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.