प्रदेश मेरिट में चमकी प्राची, मेयर ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में उत्तराखंड मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली जेसीज पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची मटेला को मेयर विकास शर्मा ने उनके कौशल्या फेज-2 स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। मेयर ने प्राची और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि प्राची ने बिना किसी ट्यूशन और कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे रुद्रपुर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्राची ने कला वर्ग में मनोविज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्राची के पिता वीर विक्रम सिंह राजस्व विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता दीपा मटेला 'दीपा पहाड़ी' के नाम से प्रसिद्ध ऐपण कलाकार हैं। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.