बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच देने की दिशा में शासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश भर में अब तक कुल 155126 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं, लेकिन 58463 कार्यकत्रियों का कार्ड नहीं बन सका है। ऐसे में उनको आयुष्मान योजना के तहत लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर सबसे आगे तो महोबा जिला सबसे पीछे है। शासन ने आशा कार्यकत्रियों के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी आयुष्मान योजना का पात्र बनाया है और सभी जिलों को उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। मार्च तक 58 हजार से अधिक कार्यकत्रियों का कार्ड नहीं बना है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान का लाभ देने में प्रदेश में जौनपुर जिला सबसे आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.