औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के ग्राम सेहुद में 4 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय का गुरुवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में होमगार्ड विभाग में ऐतिहासिक बदलाव किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला कमांडेंट कार्यालय और मंडल स्तर पर कार्यालय बनाए जा रहे हैं। साथ ही सभी थानों में पुरुष व महिला होमगार्डों के लिए अलग-अलग कमरे भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार 44 हजार होमगार्डों की भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। वर्तमान में होमगार्ड जवानों को 948 रुपये प्रत...