प्रदेश में 31 स्मारक को संरक्षित घोषित
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी के 31 स्मारकों को संरक्षित घोषित किए जाने की तैयारी है। यह स्मारक पुरातात्विक महत्व के हैं। इसमें सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, कानपुर नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा एवं मैनपुरी जिले के स्मारक और स्थल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश पुरातत्व परामर्शदात्री समिति ने इन स्थलों को संरक्षित घोषित करने की संस्तुति प्रदान की है।संरक्षित घोषित किए जाने वाले कुल 31 स्मारकों से संबंधित प्रथम अधिसूचना जारी कर दी गयी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि यह सभी पुरातात्विक महत्व के स्थल इतिहास के गौरवशाली क्षणों तथा सांस्कृतिक संपदा को समेटे हुए हैं। इन्हें सहेजकर भावी पीढ़ी को सौंपना हम सबकी जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.