प्रदेश में 13 जिलों के 62 प्रखंडों में पानी की होगी दिक्कत
भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश में 13 जिलों के 62 प्रखंडों का भूजल स्तर मानक से काफी कम है। जिससे इन जगहों पर इस तपिश में पानी की दिक्कत संभव है। सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (सीजीडब्ल्यूसी) की ताजी रिपोर्ट में बिहार के कुल 534 प्रखंड और पटना शहरी क्षेत्र के ग्राउंड वाटर लेवल और जलदोहन का आंकड़ा प्रकाशित किया गया है। सीजीडब्ल्यूबी हरेक साल बिहार के गतिशील भूजल संसाधन की रिपोर्ट से जलशक्ति मंत्रालय को अवगत कराता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, बेगूसराय, आरा, नालंदा, समस्तीपुर, जहानाबाद, कैमूर, नवादा, रोहतास, शेखपुरा और वैशाली में जलसंकट गहरा सकता है। जहानाबाद के दो, नालंदा और पटना के एक-एक प्रखंड में अत्यधिक दोहन किया गया है। वैशाली में चार, समस्तीपुर में दो, पटना, मुजफ्फरपुर और नालंदा में एक-एक प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.