चंदौली, अप्रैल 24 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आरएन इंटर कॉलेज बैरी के छात्र आनंद यादव ने पूर्णांक 600 में से 577 अंक प्राप्त कर 96.17 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास की है। आनंद ने न सिर्फ जिले में टॉप किया है बल्कि प्रदेश की टॉप टेन की सूची में उसे दसवीं रैंक मिली है। छात्र की इस उपलब्धि से पूरे जिले के साथ-साथ विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।आनंद यादव मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के खखड़ा मनउर, जमालपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम रामानंद यादव और माता का नाम रुक्मिणी देवी है। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने छात्रों को पछ़ाड़ा,सुप्रिया 96 हाईस्कूल,साक्षी 90.80प्रतिशत अंक के साथ बनी जिला टॉपर पिता निजी विद्यालय में शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है और परिजन...