बाराबंकी, मार्च 17 -- रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित भिटरिया रोडवेज बस स्टेशन का मंगलवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा के साथ पूजन-अर्चन कर बस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित कराने की घोषणा की। परिवहन राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 हजार बसों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दया शंकर सिंह ने कहा कि सतीश शर्मा ने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि भिटरिया बस स्टेशन से अयोध्या, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत म...