हरदोई, मार्च 19 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र ने प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया है। कमाई में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक को सम्मानित किया गया। सेवा प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, गोला, शाहजहांपुर और कन्नौज सहित छह डिपो हैं, इन सभी डिपों में एक हजार से अधिक बसें चल रही हैं। समग्र प्रयासों और बेहतर संचालन से हरदोई क्षेत्र ने राजस्व के मामले में प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक इंजी. रमेश कुमार ने इसका श्रेय निगम के कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि चालकों और परिचालकों की मेहनत, साथ ही प्रबंधन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से यह सफलता मिली है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.