गोरखपुर, जुलाई 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है। यह सेंटर कुपोषित बच्चों का इलाज करता है। लखनऊ में राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जुवेल ने बीआरडी मेडिकल कालेज के एनआरसी टीम को सम्मानित किया गया। बीआरडी के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह सम्मान गंभीर कुपोषित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, देखभाल, प्रभावी प्रबंधन तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिया गया। इस उपलब्धि ने जनपद को राज्य स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों तथा समर्पित स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणा...