बांदा, मई 17 -- बांदा। बदली और बूंदाबादी के बावजूद जेठ का महीना आग उगल रहा है। रविवार को 46 डिग्री तापमान के साथ बांदा जनपद प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पूरे दिन सूरज की गर्मी असहनीय रही। दोपहर की तेज धूप और गर्मी के बीच राहगीर पेड़ों की छांव तलाशते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी से बचने के लिए खुद की जिदंगी खतरे में डाल बच्चे, महिलाएं व बड़े नहर, नदी और तालाबों में अठखेलियां करते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबक सोमवर व मंगलवार को तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। पूरा जनपद एक बार फिर हीटबेव की चपेट में है। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं, पूर्वांचल में इस दिन से बदलेगा मौसम; होगी बारिश रविवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसी। प्रचंड गर्मी ने सुबह दस बजे के बाद लोगों को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया। तेज त...