छपरा, दिसम्बर 21 -- छपरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से भाजपा नेता ई. जय प्रकाश सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में प्रदेश में न केवल संगठन मजबूत होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी नई दिशा और गति मिलेगी।ई. जय प्रकाश सिंह ने शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने और अंतर जिला स्थानांतरण का लाभ देने की मांग रखते कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्हें विश्वास है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी और सरकार व संगठन मिलकर इस द...