शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- प्रदेश में जनपद शाहजहांपुर ने नवंबर माह में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और आईजीआरएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर जनपद को पूरे प्रदेश में पहला नंबर मिला। यह उपलब्धि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व और उनकी कार्यकुशलता का परिणाम मानी जा रही है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद की यह सफलता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछली समीक्षा में जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर पर नहीं था, उनके अधिकारियों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद संबंधित विभागों ने अपने कार्यों में सुधार किया और परिणामस्वरूप शाहजहांपुर ने 10 में से 9.22 अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.