हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- रामनगर, संवाददता। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ओर से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के 33 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के साथ परिसीमन को जोड़कर इसे उलझा रही है। पंचायत में राजीव गांधी की ओर से शुरू की गई आरक्षण व्यवस्था ने महिला सशक्तिकरण की नींव रखी। कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू किया जाए। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला खष्टी बिष्ट, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.