संतकबीरनगर, मार्च 24 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) बस्ती मंडल समीक्षा बैठक और सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन महुली स्थित एक मैरेज हाल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव पासवान ने कहा कि आखिर क्यों सपा, बसपा और भाजपा सरकारों में ही दलित, वंचित समाज की हत्याएं हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी विधान सभा 2027 चुनाव में पार्टी 403 सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी जिसे चाहेगी उसे यूपी का मुख्यमंत्री बनाएगी।श्री पासवान ने कहा कि पूर्व में ब्लाक और खण्ड स्तर का गठन हो चुका है। अब बूथ स्तर पर मजबूती की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब दलित और वंचित समाज की हत्या होती है। विभिन्न दलों के नेता सदन में आवाज क्यों नहीं उठाते। हमारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने जिस तरह इस मुद्दे को उठाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.