पटना, जून 16 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बाढ़ पूर्व की सारी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कटाव निरोधक कार्य पूरे हो चुके हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कटाव निरोधी कार्यों के साथ-साथ फ्लड फाइटिंग सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। वे जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि सहयोग शिविर की पहल से आमजन की अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित हो रहा है, जिससे जनता में संतोष का वातावरण है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि दो शिक्षण संस्थानों के बीच उत्पन्न विवाद की प्रशासनिक जांच जारी है और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी।ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बताया कि प्रदेश के लगभग 2.5 लाख बीपीएल परिवारों के घरों की छतों पर निशुल्क ...