बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार सोमवार की रात प्रदेश भर में बांदा सबसे सर्द रहा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान में चौथे पायदान पर है। मौसम के इस बदलाव से एक साथ गर्मी और सर्दी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में पर्चा काउंटर खुलते ही अस्पताल में लाइन लग रही हैं। वहीं, अधिकतम तापमान से आगामी दिनों फसलों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बांदा का रात का तापमान 4.3 डिग्री घटकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों में आगरा पहले स्थान पर रहा, वहीं बांदा भी अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश भर में चौथे स्थान पर रहा है। वहीं फरवरी माह में ही इससे पहले भी बांदा तीन दिन प्रदेश भर मेंअधिकतम तापमान दर्ज करा चुका है। फरवरी में ही तापमान का असामान्य रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.