प्रदेश में बने श्रमिक कार्डों की जांच के लिए प्रदर्शन
पिथौरागढ़, मार्च 13 -- पिथौरागढ़ में ट्रेड यूनियन को ऑर्डिनेशन सेंटर ने प्रदेश में बनाए गए श्रमिक कार्डों की जांच की मांग उठाई है। आशा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय राज्य के न्यूनतम वेतन के लेवल तक बढ़ाकर ईएसआईसी और ईपीएफओ की सुविधाएं देने की मांग उठाई। नगर के टकाना स्थित डीएम कार्यालय में ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर से जुडे सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रेम राम,अनिल कुमार,नरेश राम,प्रीति थापा,गिरीश जोशी,सुरेश कसनियाल,दिनेश आर्या,बिंदिया,सुनीता,कमला,गंगा पाटनी,राजीव डुंगरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.