कानपुर, जुलाई 10 -- kanpur News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रदेश में पहले डिग्रियां बेची जाती थीं। अंकतालिका में नाम बदल दिया जाता था। अब डिजीलॉकर से ऐसे सभी अपराध व भ्रष्टाचार पर लगाम लग गई है। डिजीलॉकर पर अपलोड की जाने वाली अंकतालिका व डिग्री को सौ फीसदी डाउनलोड कराने के लिए छात्रों को जागरूक करें। राज्यपाल ने मेधावियों को बधाई देने संग देश के विकास के लिए वैज्ञानिकों की तकनीक और किसानों के अनुभव के समन्वय को जरूरी बताया। राज्यपाल ने विवि की खामियों को भी गिनाया और उसे अगले दो माह में निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा, दो माह बाद फिर आऊंगी, कोई कमी नहीं मिलनी चाहिए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 28वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत की आत्मा गांव हैं और...