प्रदेश में परिवहन क्षेत्र की स्थिति से नितिन नवीन को कराया अवगत
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने रविवार को राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पटना में मुलाकात की। इस दौरान बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश के परिवहन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इसकी बेहतरी से जुड़े कुछ सुझाव देते हुए लागू कराने का आग्रह किया।स्वागत के दौरान उदय शंकर प्रसाद सिंह ने नितिन नवीन को शॉल ओढ़ा और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। फेडरेशन अध्यक्ष ने नितिन नवीन के राज्यसभा निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व से बिहार के विकास को गति मिलने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.