आगरा, अप्रैल 9 -- निपुण भारत मिशन में कासगंज को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिलने पर 614 विद्यालयों को निपुण विद्यालय पुरस्कार मिला है। गुरुवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में निपुण विद्यालय सम्मान पाने वाले विद्यालयों को सम्मान प्रदान किया गया। पटियाली ब्लॉक ने निपुण भारत मिशन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर कासगंज का नाम रोशन किया है। गुरूवार को डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों, शिक्षण संकुलों एव शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास, टीम वर्क और समर्पण का परिणाम हैं। कोई भी बड़ी सफलता टीम वर्क व समर्पण से ही प्राप्त होती है। कार्यक्रम में नोडल शिक्षण संकुलों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को भी विशेष रूप से सराहा गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद के एसआरजी एवं एआरपी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.