प्रदेश में दो हजार से अधिक सरकारी अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं हुआ आयुष्मान
बरेली, जून 1 -- आयुष्मान योजना से संबद्ध प्रदेश के 2 हजार से अधिक राजकीय अस्पतालों में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीते अक्तूबर से मई माह तक, इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना से एक भी मरीज का इलाज नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था साचिज ने इस पर आपत्ति जताते हुए सभी जिलों को अस्पतालों की सूची भेजी है। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत राजकीय अस्पतालों के इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (साचिज) की ओर से अक्टूबर 2025 से 11 मई 2026 तक की समीक्षा में सामने आया है कि प्रदेश के 2017 राजकीय अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत एक भी मरीज का उपचार नहीं हुआ। इन अस्पतालों में योजना के अंतर्गत एक भी प्री-ऑथराइजेशन (उपचार स्वीकृति) दर्ज नहीं की गई। रिपोर्ट में बड़ी संख्या में ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.