प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रचंड गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई लेकिन गर्म हवा तन को झुलसाती रही। दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं। तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान से जनजीवन बेहाल रहा।बुधवार को अधिकतम तापमान में 43.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को दूसरे दिन प्रयागराज प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। बांदा का अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म रहा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.