विकासनगर, दिसम्बर 28 -- बहुजन समाज पार्टी की रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की गई। बसपा के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार करना होगा। इसके लिए बसपा ही विकल्प है। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सत्येंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में बसपा तीसरा विकल्प बनने को तैयार है। कार्यकर्ता मेहनत कर जनता तक भाजपा और कांग्रेस की विफलताओं को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद बसपा ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की जोड़तोड़ की राजनीति ने बसपा को प्रभावित किया। इस दौरान महेंद्र सिंह चौधरी, रमेश सिंह, सागर कुमार, विधानसभा महासचिव ब्रजेश कुमार, जसवंत चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.