कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। उप्र कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ ने कृष्णा नगर में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित राय, प्रदेश समन्वय श्रवण गुप्ता, प्रदेश सचिव मो. आरिफ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रदेश की राजनीति में शिक्षकों की भूमिका और उत्तरदायित्व पर मंथन किया गया। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि महंगी शिक्षा से जनता निम्नस्तर की शिक्षा लेने के लिए मजबूर है। मौके पर डॉ. महादेव, राजेश संखवार रंजीत कुमार, दूधनाथ, कुमारी पूनम, कुमारी कमला, पीयूष गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...