प्रदेश में चमके स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के 12 खिलाड़ी
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर बुलंदशहर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बुलंदशहर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक, विधायक लक्ष्मीराज सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डा.अंतुल तेवतिया ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय पहुंचने पर सम्मानित सभी 12 खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.