बरेली, अगस्त 19 -- गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में सीसा विषाक्तता का पता लगाने के लिए प्रदेश में विशेष सर्वे शुरू किया जा रहा है। यूनिसेफ के वित्तपोषण और लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से संचालित सीसा विषाक्तता आकलन परियोजना के तहत प्रदेश के 120 चयनित क्षेत्रों में रक्त और पर्यावरणीय नमूनों की जांच की जाएगी। शासन ने सभी संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को परियोजना टीम को सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। परियोजना का कार्य दिसंबर तक_complete_करना है। इसमें मंडल के तीन जिलों के छह ब्लाक भी शामिल किए गए हैं। बरेली मंडल में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में चयनित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग होगी। जिले में फरीदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बरेली शहरी क्षेत्र के विश्वनाथपुरम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ...