हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश में किसानों को हो रही खाद की गंभीर समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल खाद की कमी तक सीमित नहीं, बल्कि वितरण व्यवस्था, बढ़ती कीमतों और प्रबंधन की खामियों से भी जुड़ी है।
किसानों की समस्याएँ उनका आरोप है कि भाजपा सरकार किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने में नाकाम रही है। रविवार को जारी बयान में आर्य ने कहा कि बुवाई के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को यूरिया और डीएपी जैसी आवश्यक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे फसलों की उत्पादकता प्रभावित हो रही है।
कालाबाजारी और जमाखोरी कई जगह कालाबाजारी और जमाखोरी के कारण कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है, जिससे किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों और सरकारी केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.