प्रदेश में काशी रही सबसे गर्म
वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। सूरज के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनारस प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद प्रयागराज 37.5 डिग्री और हमीरपुर 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान तेजी से बढ़ता गया। दोपहर के समय गर्म हवा और चुभती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में ही दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो मौसम के तेजी से बदलते मिजाज को दर्शाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.