लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित धन्वंतरि सभागार में विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग पर युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत यूनाइट, एक्ट, एलिमिनेट एनटीडी थीम पर एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से ज्यादा छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश के 51 जिले अब भी फाइलेरिया से प्रभावित हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओ को परिवर्तन का वाहक बनाना है। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग आज भी समाज के उन वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं, जो संसाधनों, जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.