लखनऊ, जुलाई 19 -- प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण की रफ्तार बढ़ेगी। एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में इसी वर्ष के आखिर तक कार्निया प्रत्यारोपण शुरू हो जाएगा। दोनों संस्थानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसजीपीजीआई में शनिवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश हर्षवर्धन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कार्निया दान बढ़ाने और प्रत्यारोपण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों और मेडिकल कालेजों में कार्निया दान और प्रत्यारोपण चरण बद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। डॉ. राजेश हर्षवर्धन के मुताबकि प्रदेश में अगले तीन वर्ष में 11 सरकारी कार्निया प्रत्यारोपण केन्द्र व आ...