जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के मियांपुर में बस चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और सरकार तथा पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।उन्होंने कहा कि घटना के चश्मदीदों के अनुसार कार सवार लोगों ने मामूली टक्कर के बाद बस चालक को गाड़ी से उतारकर सड़क पर बेरहमी से पीटा। जब उन्हें लगा कि वह मर गया है तो वे वहां से जाने लगे, लेकिन हाथ हिलता देख फिर लौटे और सीने तथा गले पर पैर रखकर कुचल दिया।उन्होंने कहा कि मृतक का आरोपियों से पहले कोई विवाद नहीं था। सिर्फ मामूली टक्कर के बाद इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना बेहद चिंताजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.