कन्नौज, फरवरी 17 -- छिबरामऊ संवाददाता। अति पिछड़ा अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल लागू कराने की मांग को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभुदयाल सविता ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिहार सरकार में लागू कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल से अति पिछड़े वर्गों को व्यापक लाभ मिला है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू करने की मांग की गई है, ताकि स्थानीय निकायों और सरकारी सेवाओं में समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि बिहार में नगर निकाय चुनावों में जिस प्रकार आरक्षण व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू है, उसी तरह प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए। ज्ञापन में जस्टिस रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.