प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। आईजीआरएस रैंकिंग में अब तहसीलवार रिपोर्ट जारी कर दी गई है। प्रयागराज की प्रदेश में 67वीं रैंक थी। जबकि तहसीलवार रिपोर्ट में करछना की प्रदेश में 17वीं रैंक है। वहीं सदर 40वें, फूलपुर 68वें, हंडिया 87वें, कोरांव 98वें, मेजा 101वें, सोरांव 112वें, बारा 203वें स्थान पर आया है। पिछले कुछ महीनों में करछना और मेजा प्रदेश में पहले स्थान पर रहे थे।डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वो अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें, जिससे प्रदेश में तहसीलवार रैंकिंग में सुधार हो सके। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...