प्रदेश में कम राशनकार्ड वाली कोटे की दुकानों का होगा विलय
बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रदेश में 500 से कम राशन कार्ड वाले उचित दर दुकानों (एफपीएस) के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गई है। खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों से ऐसी दुकानों का विस्तृत ब्योरा मांगा है, जिसके बाद इन्हें नजदीकी दुकानों में विलय या स्थानांतरण किए जाने की संभावना है। प्रदेश में कई ऐसी कोटे की दुकानें संचालित हैं जिनमें राशन कार्डों की संख्या 500 से कम हैं। विभाग का मानना है कि कम कार्ड संख्या के कारण ये दुकानें आर्थिक रूप से अलाभकारी हो रही हैं। इसी के चलते इन दुकानों को आसपास की बड़ी दुकानों में समायोजित करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में जून महीने का फ्री राशन अब इस डेट तक मिलेगा, वितरण की अवधि बढ़ी जिले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर कुल 1352 कोटे की दुकानें संचालित हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.