वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की। वह सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 11 दिवसीय सरस मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जनपदों में सरस मेले आयोजित किए जाएंगे। इससे विभिन्न जिलों और अन्य प्रदेशों से आने वाली महिलाओं के कार्यों से प्रेरित होकर स्थानीय महिलाएं भी स्वरोजगार के लिए आगे आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर में छह करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी सक्रिय भागीदारी करेगा। उन्होंने समूह की महिलाओं से सहयोग की अपील की। साथ ही आगामी विध...