मऊ, मार्च 2 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की। वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से आयोजित 11 दिवसीय सरस मेले के समापन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जनपदों में इसी तरह के सरस मेले के आयोजन किया जाएगा, जिससे अन्य प्रदेशों एवं अन्य जनपदों से आने वाली महिलाओं से प्रेरित होकर दूसरी महिलाएं भी आगे आकर कार्य कर सकें। डिप्टी सीएम ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए महिलाओं के कार्यों और उनके उत्पादों की सराहना भी की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि समूह से और महिलाओं को जोड़ें। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सरस मेले में सजावटी सामग्री, खाद्य प्रसाद, पीतल की सामग्री, अचार मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.