मैनपुरी, अप्रैल 11 -- मैनपुरी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब सहायता राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। सहस निवासी उदयभान सिंह द्वारा बेटी की शादी में आ रही दिक्कतों की शिकायत पर मंत्री ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बजट की कोई कमी नहीं है और पात्र आवेदकों की शादी भव्य समारोह में कराई जाएगी। वहीं, गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायत पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। भूमि विवादों और अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.