फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी समेत प्रदेश में गैस की बढ़ती किल्लत को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के कारण ही केंद्रों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। मंत्री नागर ने बताया कि प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट्स में वर्तमान में 10.51 लाख से अधिक सिलेंडरों का सुरक्षित भंडार मौजूद है। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही राज्य में 1.85 लाख से अधिक घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किग्रा) की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में फैले 5,000 से अधिक वितरकों के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.