प्रदेश में आने वाले जैन मुनियों व संत समाज की सुरक्षा हो
लखनऊ, मई 26 -- श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश में आने वाले जैन मुनियों, आर्यिकाओं एवं संत समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जैन संत समाज सदैव अहिंसा, शांति, सद्भाव एवं मानव कल्याण का संदेश देता आया है। विगत कुछ समय में देश एवं विभिन्न प्रदेशों में जैन मुनियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक एवं निंदनीय हैं। ऐसी घटनाएं समस्त जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि जनपदों में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे प्रदेश में भ्रमण एवं प्रवास के लिए आने वाले जैन संतों को पूर्ण सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग प्राप्त हो सके। यह भी पढ़ें- साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट पर जैन समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.