प्रदेश में आज से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वन विभाग शुक्रवार से 8 अक्तूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाने जा रहा है। इस पूरे सप्ताह पर्यावरण संरक्षण / वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे 'वन्यजीव के संसार' में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे। इस अवधि में प्रतिभागी व 12 वर्ष तक के बच्चों का चिड़ियाघरों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह भी पढ़ें- वन्यजीव पर दर्शक रील्स-मीम्स बनाकर पाएं पुरस्कारकार्यक्रम की शुरुआत वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बरेली में 'वाकथॉन फॉर वाइल्डलाइफ' के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और पशु कल्याण के प्रति जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.