लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- वर्ष 2021 से 2023 तक यहां बीईओ तैनात रहे डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी को निघासन में अपनी तैनाती के दौरान शासन से निर्धारित निपुण लक्ष्य पाने के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। डॉ. त्रिपाठी ने ब्लाक के सभी 210 सरकारी स्कूलों में अव्वल रहकर स्मार्ट क्लास संचालित कराने के साथ ही निपुण भारत मिशन में भी लक्ष्य पा लिया था। उनको पूरे ब्लाक के स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित करने के लिए जिला स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित किया गया था। सरकार के दोनों लक्ष्यों को पाने के लिए डॉ. बृजेश त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। उनके इस नवाचार और शैक्षिक प्रशासन में उत्कृष्ट काम को देखते हुए नई दिल्ली के राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नाइपा) द्वारा दिए जाने वाल...