कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। दिसंबर की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को कानपुर की रात अयोध्या के बाद सबसे सर्द रही। सीजन (नवंबर-दिसंबर) का सबसे कम पारा 06.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि दो डिग्री तक तापमान में कमी अभी भी संभव है। पहाड़ों पर बर्फबारी खूब हुई है। उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं। पंजाब में शीतलहर के बाद दिल्ली में भी शीतलहर शुरू हो गई है। यूपी में भी शीतलहर ने दस्तक दे दी है। रात का पारा 7.7 डिग्री से गिरकर 6.7 डिग्री हो गया है। यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। अयोध्या की रात सबसे सर्द 6.0 डिग्री रही। कानपुर नगर के साथ बरेली का भी पारा 6.7 डिग्री रहा। दिन का पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन का पारा अधिक होने के बाद भी लोगों को सर्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.