प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र दीक्षित का स्वागत
कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी का प्रांतीय अधिवेशन फतेहगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें कानपुर के शैलेंद्र दीक्षित प्रदेश महामंत्री पद पर सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए। शैलेंद्र दीक्षित प्रदेश मंत्री के कानपुर आगमन पर कानपुर प्रधान डाकघर के डाक कर्मचारियों ने स्वागत किया। सम्मान समारोह में विनोद सिंह चौहान, नरेश शुक्ला, बद्री प्रसाद यादव, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार, आशीष श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, आलोक तिवारी, अनीश तिवारी, प्रदीप साहू, राहुल वर्मा, रत्नेश सिंह, आनंदेश्वर अग्निहोत्री, राजेंद्र यादव और निखिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.