संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने भाजपा शक्ति केंद्र मगहर के बूथ पर दौरा किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति और प्रभावी बनाने के लिए कार्यों की समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री ने मगहर शक्ति केंद्र के रसूलपुर बूथ संख्या 432 पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान फिर अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें मतदाता सूची के शुद्धिकरण बचे हुए मतदाताओं के पंजीकरण और बूथ स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर बात की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान एक प्रक्रिया नहीं बल्कि जन भागीदारी से लोकतंत्र को सशक्त बनाने एक महत्वपूर्ण अभियान है, उन्होंने सभी से पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस ...