प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार मऊ पहुंचे विजय का हुआ स्वागत
मऊ, जून 30 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक विजय राजभर के मऊ आगमन पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आज का दिन घोसी के लिए, मऊ जनपद के लिए और पूर्वांचल की राजनीति के लिए बहुत खास है। आज उत्तर प्रदेश बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान सबके लिए काम कर रही है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.