प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष का पेटरवार में किया गया स्वागत
बोकारो, मई 29 -- पेटरवार। पेटरवार तेनुचौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद का फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद देवघर से रांची जाने के क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार तेनुचौक पर रुके थे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मौके पर बोकारो जिला भाजपा महामंत्री संजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पेटरवार प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू महतो सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बक्सर के मनोज सिंह व संतोष रंजन बने भाजपा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.