खगडि़या, मई 13 -- गोगरी । एक संवाददाता बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सराबगी बुधवार को जमालपुर गोगरी स्थित एक समारोह में अपने नानीघर पहुंचे। जहां उनके परिजनों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भंगड़ा की धुन के साथ भव्य स्वागत किया गया। जमालपुर बाजार के चर्चित कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के बहनोई राजेश खेतान ने सबसे पहले अंग वस्त्र एवं बुके से सम्मानित किया। वही उनके नानी घर की महिलाओं ने फूल माला एवं आरती उतार कर स्वागत किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष का किशोरावस्था से लेकर युवा काल तक का समय जमालपुर बाजार स्थित नानी घर मे गुजारे। वे स्थानीय भगवान हाईस्कूल से ही शिक्षा दीक्षा हासिल की थी। यह भी पढ़ें- भाजपा जिला कार्यालय का निर्धारित समय पर हो निर्माण: प्रदेश अध्यक्ष ननिहाल में रहने से जमालपुर बाजार हर लोग उन्हें भांजा ...