प्रदेश भर में 07 जून तक चलेगा ''विश्व दुग्ध दिवस अभियान''
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व दुग्ध दिवस' के अवसर पर प्रदेश भर में 1 से 7 जून तक 'विश्व दुग्ध दिवस अभियान' चलाया जाएगा। इस दौरान सभी गौशालाओं में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं डेयरी गतिविधियों से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही प्रदेश की सभी गौशालाओं में स्वच्छता, पशु कल्याण, गोसंवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, गोसंवर्धन और पशु स्वास्थ्य के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूरे यूपी में आज से 7 जून तक अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.